फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पर्यटन विकास के काम जल्द करें पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। महर्षि वाल्मीकि आश्रम लालापुर में पर्यटन विकास के कामों को लेकर सोमवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने आश्रम परिसर के आसपास पुलिस चौकी, हेलीपैड का निर्माण, अस्पताल का निर्माण के साथ रोपवे के प्रस्तावित कामों की समीक्षा की। अधिकारियों को विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि महर्षि वाल्मीकि आश्रम लालापुर में परिक्रमा पथ का निर्माण, पुलिस चौकी की स्थापना, हेलीपैड का निर्माण, अस्पताल का निर्माण, पर्वत की चोटी पर अवस्थित मंदिर के आसपास सुरक्षा के दृष्टिगत बैरीकेडिंग, जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पेयजल की व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा जाए। वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि रोपवे निर्माण के लिए शासन से जल्द एनओसी ली जाए। एसडीएम मानिकपुर से कहा कि हेलीपैड निर्माण एवं अस्पताल सहित जो अन्य पर्यटन विकास कराए जाने हैं, उसके लिए शासकीय भूमि का चिह्नांकन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें