फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों का विरोध, नहीं चला बुलडोजर

विज्ञापन
फोटो-4- अतिक्रमण स्थल पर व्यापारियों से सीओ व ईओ से होती नोंकझोंक संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर में चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार को दुकानदारों के विरोध के चलते शुरू नहीं हो सका। बस स्टैंड के पास पहुंचा बुलडोजर पूरे दिन खड़ा रहा। पालिकाकर्मी मलबा समेट कर चलते बने। वहीं, ओवरब्रिज के नीचे दुकानदारों को खुद से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया। शहर के कई हिस्सों में दुकानदार टिन शेड हटाने में जुटे रहे। फुटपाथ के दुकानदार नया ठिकाना ढूंढते देखे गए।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर रविवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान कई दुकानदारों ने पक्षपात का आरोप लगाकर हंगामा किया था। इसके बाद भी बुलडोजर कोठी तालाब मार्ग पर चलता रहा। माना जा रहा है कि कोठी तालाब का सुंदरीकरण होना है और यह मार्ग बेहद संकरा हो गया है। ऐसे में यहां से आवागमन में दिक्कत होती है। सोमवार को इसी स्थान पर जेसीबी के साथ नगर पालिका कर्मी पहुंचे तो स्थानीय दुकानदारों ने विरोध जताया।
दुकानदारों का आरोप था कि छोटे व कमजोर लोगों के टिन शेड ढहा दिए गए लेकिन पक्का निर्माण व कुछ राजनीतिक पहुंच वालों को छोड़ दिया गया। विरोध के बाद सभी कर्मचारी मलबा एकत्र कर चले गए। इस संबंध में नगर पालिका ईओ रामअचल कुरील ने बताया कि किसी के साथ पक्षपात नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें