फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: परिक्रमा मार्ग होगा सुगम, जलभराव से मिलेगी निजात

Wed, 11 Feb 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
10 सीकेटीपी 04 परिक्रमा मार्ग में बना ड्रेनेज। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। पर्यटन विभाग द्वारा परिक्रमा मार्ग को सुगम बनाने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने को चलाए जा रहे विकास कार्य अब अंतिम चरण में हैं। बीते वित्तीय वर्ष में पर्यटन विकास के लिए स्वीकृत 20.45 करोड़ के बजट का लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को जल्द ही बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

परियोजना के तहत परिक्रमा मार्ग पर जल निकासी के लिए एक आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जा रहा है, जो बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या को पूरी तरह समाप्त कर देगा। इसके अतिरिक्त, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग पर स्पष्ट दिशा-निर्देश देने वाले साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। मार्ग के किनारे स्थित दुकानों के मुखौटे को एकरूपता प्रदान की जा रही है, जिससे क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि होगी। सुरक्षा के लिए फेंसिंग की स्थापना और फर्श निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है।
पर्यटन विभाग के अधिकारी आरके रावत ने बताया कि परिक्रमा मार्ग पर चल रहे विकास कार्यों में से लगभग 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे। इन कार्यों में मुख्य रूप से जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करना, मार्ग का सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार शामिल है। विकास कार्य पूर्ण होने के बाद परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के पर्यटन विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें