फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ब्यूटी पार्लर के बाहर से युवती का अपहरण, बचाने दौड़े पिता को दिया धक्का

Wed, 11 Feb 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर रामायण मेले के पास ब्यूटी पार्लर के सामने से साेमवार की देर शाम कार सवारों ने एक युवती का अपहरण कर लिया। युवती के पिता ने बेटी को बचाने का प्रयास किया तो कार सवारों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और मौके से फरार हो गए। इससे पिता को चोटें भी आई हैं। पिता ने अपहरण में एक महिला के भी शामिल होने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

छपरा माफी निवासी संत शरण शुक्ला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह सोमवार की शाम सात बजे को अपनी दो बेटियों दिव्या व वर्षा देवी को रामायण मेला परिसर के अपूर्वा ब्यूटी पार्लर में फेशियल कराने ले गए थे। वहां बड़ी बेटी दिव्या का पहले फेशियल हो गया था और वो बाहर निकली। छोटी बेटी वर्षा फेशियल कराने लगी। इसी बीच सफेद रंग की कार में बैठे आदित्य सिंह चौहान व दो अन्य ने बाहर निकली दिव्या को कार के अंदर खींच लिया।
बेटी को अगवा होते देखकर पिता संत शरण शुक्ला ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन कार सवारों ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और मौके से कार लेकर भाग गए। इस धक्का-मुक्की में पिता को चोटें आईं। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में यह भी बताया कि तीन फरवरी को भी फोन कर बेटी की शादी न करने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आदित्य सिंह, शिवेंद्र और गरिमा दीक्षित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द से जल्द युवती को सकुशल खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें