चित्रकूट। रोजगार ऋण वितरण मेला व ऑनलाइन रोजगार संगम कार्यक्रम की वर्चुअल शुरुआत लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। जिसमें जिले के 20 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र व एक जिला एक उत्पाद योजना में 30 लोगों को टूल किट का वितरण किया गया।
वर्चुअल संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार को बढ़ने के लिए विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इसके बाद जिला मुख्यालय के एनआईसी परिसर में सांसद प्रतिनिधि व व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जिला एक उत्पाद, श्रमसम्मान
योजना के लाभार्थियों को सरकारी ऋण का सही दिशा में प्रयोग कर लाभ लेने की सलाह दी। इसके बाद जिले के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र व टूल किट बांटे। इस मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक आशुतोष कुमार, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एसके केसरवानी व इंडियन ओवरसीज बैंक के मैनेजर राजीव रंजन प्रसाद आदि मौजूद रहे।