फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीओ ने तीर्थ क्षेत्र के रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Wed, 23 Dec 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मालूम हो पिछले दिनों तीर्थ क्षेत्र के स्टेशन को चीफ पर्सनल आफिसर इलाहाबाद एसके श्रीवास्तव ने गोद लिया था। स्टेशन को गोद लेने के बाद बुधवार को उनका दो माह के अंतराल में यह दूसरा दौरा था। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों से बात की और समस्याएं सुनी।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने यहां पर क्वार्टर नहीं होने की बात कही। वहीं स्टेशन अधीक्षक आरएम पांडेय ने यहां पर स्टाफ की कमी की बात कही। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कर्मचारियों के क्वार्टर के लिए एक रजिस्टर बनाएं। जिसमें वरीयता क्रम में कर्मचारियों के नाम लिखे।

जिससे क्वार्टर उपलब्ध कराने के समय वरीयता दी जा सके। इसके अलावा मौजूद स्टाफ की भी एक सूची बनाकर देने को कहा। जिससे रिक्त पदों के लिए प्रयास किया जाए। उन्होंने स्टेशन पर संचालित वेंडरों का भी हाल देखा। इस दौरान जनता खाना नहीं मिलने पर वेंडर को कहा कि पिछली बार भी यही स्थिति थी, आगे से ऐसा न हो।
विज्ञापन


इस मौके डिप्टी एसएस आरपी यादव, असिस्टेंट डिवीजनल इंजीनियर बाबूलाल वर्मा, डब्ल्यूूआई शिव सिंह, टीसी एसके मीना, जीआरपी एसओ हेमंत कुमार आदि मौजूद रहे।

निरीक्षण शुरू होते ही सबसे पहले अधिकारियों ने पीएनआर और गाड़ी की स्थिति देखने के लिए लगी टच स्क्रीन मशीन को देखा। यह मशीन काम नहीं कर रही थी। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को जमकर फटकार लगाई और तुरंत सही कराने को कहा।

तीर्थ क्षेत्र के स्टेशन पर जीआरपी थाने के सामने बने सुलभ शौचालयों की गंदगी जिन नालों से होकर जाती है, वह नाले जीआरपी थाने के सामने से होकर निकले है। नाले खुले होने के कारण गंदा पानी यहां बहार बहता रहता है। जिससे जीआरपी कर्मियों को काफी परेशानी होती है। सीपीओ ने निरीक्षण के दौरान कहा जल्द ही इसमा समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें