फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विधायक के आश्वासन के बाद खत्म हुआ अनशन

Tue, 07 Apr 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़ (चित्रकूट)। बरगढ़-गहर डूबी मार्ग की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन मंगलवार को समाप्त हो गया। यह अनशन मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी के हस्तक्षेप के बाद खत्म हुआ।
विज्ञापन

करीब 10 वर्षों से खराब पड़ी इस सड़क के कारण क्षेत्रीय लोगों में भारी नाराजगी थी। आए दिन दुर्घटनाएं और आवागमन में दिक्कतें हो रही थीं, जिसके चलते ग्रामीणों ने अनशन शुरू किया था। मंगलवार को विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी मौके पर पहुंचे और संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाया। उन्होंने अधिकारियों को बरगढ़-गहर डूबी मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश दिया।
अधिकारियों ने भी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर शीघ्र ही सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष प्रभात पांडेय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें