फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार नहीं दे रही किसानों पर ध्यान

Sun, 22 May 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसानों की मांगों को लेकर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की अगुवाई में पटेल तिराहे पर चल रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि कृषि प्रधान देश में प्रदेश सरकार किसानों की हालत पर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन


सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान व किसानी दोनों तबाह हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को मुआवजा राशि नहीं दिए जाने पर जमकर कोसा और कहा कि जब तक किसानों की मुआवजा राशि नहीं मिल जाएगी धरन जारी रहेगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष जय विजय सिंह, प्रदेश परिषद सदस्य हेमंत प्रताप सिंह व शिवाकांत पांडेय ने आंदोलन करने की बात कही। इस मौके पर रामलाल वर्मा, शंकर प्रसाद यादव, चुनबादी निषाद, गया प्रजापति, सत्यजीत आदि रहे।
विज्ञापन


उधर राजापुर में सूखे से परेशान किसानों को मुआवजा राशि दिलाए जाने को लेकर तहसील परिसर में भाजपा नेता शिवशंकर सिंह की अगुवाई में शनिवार को भी धरना जारी रहा। शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान होने तक धरना जारी रहेगा।

जिलाध्यक्ष अशोक जाटव ने प्रदेश सरकार को कोसा। धरने में सौरभ द्विवेदी, दरियाव सिंह, रवि द्विवेदी, विजय सिंह, वीरेंद्र पांडेय, रामकिशोर, शिवशंकर तिवारी, रमाशंकर निषाद, धीरेंद्र सिंह, लल्लू खान व भारतेंदु मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें