चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के तरांव गांव में शनिवार की रात को किशोरी ने जहर खा लिया। जानकारी होने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां उसने दम तोड़ दिया।
तरांव निवासी श्यामलाल ने बताया कि बेटी सरिता (17) कई महीनों से बीमार थी। इससे वह मानसिक रूप से भी परेशान रहती थी। शनिवार की रात करीब 10 बजे उसने गेहूं में रखने वाली दवा खा ली। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर जानकारी हुई तो सीएचसी शिवरामपुर लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। वहां बेटी की मौत हो गई। बेटी की मौत से मां शिवकलिया देवी बेहाल हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष अभयराज सिंह ने बताया कि परिजनों ने सिर्फ यही बताया कि उनकी पुत्री कई साल से बीमार रहती थी। इलाज चलता था, लेकिन बीमारी पूरी तरह ठीक न होने से वह क्षुब्ध रहती थी।