फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

759 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद

Sat, 17 Oct 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को विकास खंड कर्वी में मतदान हुआ। 759 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया।
विज्ञापन


 तीसरे चरण का मतदान भी शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। कुल 61 फीसदी वोटिंग हुई।


शनिवार को छह जिला पंचायत और 127 क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान हुआ। इस चरण में कुल 759 प्रत्याशी हैं, जिनमें डीडीसी के लिए कुल 209 और बीडीसी के लिए 550 प्रत्याशी शामिल हैं। 

भरतकूप प्रतिनिधि के मुताबिक भरथौल में एक दस साल का बच्चा वोट डालने जा रहा था। मीडियाकर्मियों के पहुंचते ही इसे भगा दिया गया।


हालांकि समाचार भेजे जाने तक इसके खिलाफ कोई कार्रवाई किए जाने की जानकारी नहीं मिली थी। अकबरपुर वार्ड अंतर्गत पहरा गांव में सुबह 11 बजकर 50 मिनट तक लगभग चालीस फीसदी वोट पड़ चुके थे।
विज्ञापन


 यहां कुल मतदाताओं की संख्या 616 बताई गई। प्राथमिक विद्यालय ढोलबजा में एक बजकर दस मिनट तक 166 पुरुष और 146 महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुकी थीं।
विज्ञापन


यहां कुल 651 वोटर हैं। बरगदहापुरवा में वोटिंग की रफ्तार दोपहर तक काफी धीमी रही। यहां नौ बजे तक 7.1 फीसदी, 11 बजे तक 20.4 फीसदी और एक बजे तक 28.5 फीसदी मतदान हुआ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें