फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट ब्लाक में मतदान आज

Sat, 17 Oct 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को चित्रकूट ब्लाक में वोटिंग होगी। इसमें छह जिला पंचायत सदस्य और 127 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए कुल 1,75,133 मतदाता पने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन



पंचायत चुनाव के तहत शनिवार को कसहाई आंशिक, परसौंजा, भैसोंधा, अकबरपुर, रसिन आंशिक, रैपुरा के लिए वोट डाले जाएंगे।

कसहाई की सीट सामान्य महिला, परसौंजा की सामान्य, भैसोंधा की अनुसूचित जाति, अकबरपुर, रसिन और रैपुरा की सीट सामान्य है।

 चित्रकूट ब्लाक की 95 ग्राम पंचायतों में वोटिंग के लिए 132 मतदान केंद्र और 275 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
यहां कुल 175133 मतदाता वोट डालेंगे।

ब्लाक में सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कसहाई है, जहां 6640 मतदाता हैं। तीन मतदान केंद्र प्राथमिक पाठशाला कसहाई, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंजनपुरवा और कन्या प्राथमिक पाठशाला कसहाई बनाए गए हैं।

इनमें कसहाई प्राथमिक पाठशाला में चार, कुंजनपुरवा में चार और कन्या पाठशाला में दो मतदान स्थल होंगे। इसी तरह मतदाताओं के हिसाब से चित्रकूट ब्लाक में सबसे छोटी ग्राम पंचायत अहमदगंज है, जहां एक मतदान स्थल और एक ही मतदान केंद्र प्राथमिक पाठशाला अहमदगंज कक्ष संख्या एक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर कुल 773 मतदाता अपना वोट डालेंगे। चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट, बारह सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

शुक्रवार को सीआईसी से 275 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मुआयना किया। पूरे समय एडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें