05 सीकेटीपी-14- अधिवक्ता संघ के मतदान के दौरान मौजूद अध्यक्ष व सचिव पद के दावेदार। संवाद
- फोटो : 1
चित्रकूट। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व सचिव समेत 21 पदों के लिए हुए चुनाव में 39 दावेदारों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया है। इस बार चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 95.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मंगलवार को सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू होगी, जिसके बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम सामने आएंगे।
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए मतदान सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। कुल 533 मतदाताओं में से पहले घंटे में केवल 10 मत पड़े। हालांकि, इसके बाद मतदान में तेजी आई और दोपहर 12 बजे तक 150 मत डाले जा चुके थे। दोपहर बाद शाम चार बजे तक मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी, मतदान स्थल पर मौजूद अंतिम 15 मतदाताओं का मतदान संपन्न कराने में शाम पांच बज गए। ऐसे में 509 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव के दौरान, कचहरी परिसर और मतदान स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसमें भारी पुलिस बल तैनात था। प्रत्याशियों ने भी अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए मतदाताओं से संपर्क साधा और उन्हें लुभाने का प्रयास किया।
चुनाव अधिकारी चंद्रपाल पाल, योगेशकुमार, चुनवाद प्रसाद, विनीत पयासी, दयमंती व आलोक त्रिपाठी ने पूरे कार्य को बखूबी निभाया। अंत में चुनाव अधिकारी चुनवाद प्रसाद ने बताया कि 95.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतगणना मंगलवार की सुबह 9 बजे से इसी स्थल पर होगी। हर दो घंटे में मतगणना का विवरण की उद्घोषणा की जाएगी।
05 सीकेटीपी-14- अधिवक्ता संघ के मतदान के दौरान मौजूद अध्यक्ष व सचिव पद के दावेदार। संवाद- फोटो : 1