फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं कतराने गए किसान की सदमे से मौत

Thu, 30 Apr 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
फसल नुकसान के सदमे से एक और किसान ने दम तोड़ दिया है। एसओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि परिजनों ने मौत की वजह सदमे से बताई है।
विज्ञापन


रामाकोल मजरा गुड़ियनपुरवा थाना रैपुरा निवासी दिलीप ने बताया कि उसके पिता सीताराम (38) पुत्र नैना बुधवार रात अपने खेत में गेहूं कतरा रहे थे। फसल काफी कम होने से वह कई दिन से दुखी थे। पैदावार कम देखकर  खेत में ही उनको दिल का दौरा पड़ा।

जब तक उनको अस्पताल ले जाया जाता, उनकी मौत हो गई।  दिलीप का कहना है कि  सदमे से ही उनके पिता की मौत हुई है। उसके एक बीघे खेत से ही घर खर्च चलता था।

परिवार में पत्नी कन्या देवी के अलावा पुत्र दिलीप और पुत्री पूजा है। किसान की मौत की सूचना रैपुरा थाने को दी गई। रैपुरा एसओ शैलकुमार ने बताया कि परिजनों ने सदमे से मौत की बात कही है। पोस्टमार्टम कराया गया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें