फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सर्दी में गर्म हुआ मेवे का बाजार

Fri, 05 Dec 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो - 02 शहर स्थित दुकान में लगी मेवे की बोरियां। संवाद
विज्ञापन
बांदा/चित्रकूट। सहालग के साथ सर्दी बढ़ने से सूखे मेवों की खपत बढ़ी है। इसके अलावा मांग बढ़ने के कारण बादाम, काजू, मखाना, छुहारा व पिस्ता के दामों में 200 रुपये प्रतिकिलो की बढ़त दिखाई दी।
विज्ञापन




मेवे के लेकर चाहे मध्यम वर्गीय परिवार हो या संपन्न, सभी में ड्राई फ्रूट्स का चलन बढ़ा है। मेहमानों की आवभगत में अब यह अधिक प्रयोग में लाया जा रहा है। विक्रेता इसे थालियों और आकर्षक गिफ्ट पैक में सजाकर महंगे दामों में बेच रहे हैं। इधर, सर्दियों में इसकी खपत बढ़ जाती है। किराना व्यापारी सर्वेश कुमार ने बताया कि बढ़ती सर्दियों में बादाम, अखरोट, अंजीर और काजू, मखाने का प्रयोग अधिक हो जाता है। इस कारण थोक में इसे मंगवा लिया है। चित्रकूट के किराना व्यापारी महेश साहू, महेश गुप्ता ने बताया कि सर्दियों में सूखे मेवा की मांग बढ़ जाती है। लोग बादाम, अखरोट, खुमानी अंजीर और काजू, किशमिश, मखाना, छुहारा और पिस्ता आदि का सेवन करते हैं। इसके अलावा शादियों के सीजन में सूखे मेवे देने की परंपरा से मांग बढ़ जाती है। किराना व्यापारी नितिन एवं संतोष ने बताया कि सर्दियों की बढ़ती खपत को देखते हुए स्टॉक मंगवा लिया गया है। सभी मेवा में 100 रुपये से 200 रुपये तक इजाफा हुआ है।
विज्ञापन






मेवे के भाव (प्रतिकिलो के हिसाब से)

मेवा तीन माह पहले मौजूदा दाम



बादाम 750-800 800-900



काजू साबुत 900-1000 950-1200



काजू टुकड़ा 850-950 900-1000

अखरोट 700-800 800-900

अंजीर 950-1500 1000-1600

पिस्ता 1600-1700 1800-1850



मखाना 950-1000 1100-1300

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें