फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की नहीं हुई गिरफ्तारी

Thu, 08 Jan 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन हो गए पर पुलिस दुर्घटना के आरोपी जायलो चालक को गिरफ्तार नहीं कर सकी। हादसे की शिकार बच्ची के पिता का आरोप है कि पुलिस की शह से आरोपी फरार है और उसके दिल्ली भाग जाने की बात पता चली है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम बेड़ी पुलिया के पास रहने वाले संजीव शर्मा की पुत्री सौम्या (6) की एक अनियंत्रित जायलो से कुचलकर मौत हो गई थी। चालक की तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई।

संजीव का आरोप है कि चौकी का एक सिपाही आरोपी की पैरवी कर रहा है। यही कारण है कि चालक का नाम, पता बताने के बाद भी पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि पुलिस की शह से वास्तविक आरोपी को दिल्ली भगा दिया गया, अब किसी डमी आरोपी की गिरफ्तारी दिखाने की साजिश चल रही है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी मधुसूदन मिश्रा ने आरोपों को गलत बताया। कहा कि जल्द ही आरोपी चालक गिरफ्तार होगा। एसपी स्वामी प्रसाद ने कहा कि आरोपी चालक गिरफ्तार नहीं हुआ तो शुक्रवार को कोर्ट में उसकी कुर्की की अर्जी दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें