सुभाष चैलेंज कप के सातवें लीग मैच में विलासपुर ने
गोरखपुर की टीम को 65 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। एकतरफा
मैच के मैन आफ द मैच अनिल रहे। शुक्रवार को आखिरी लीग मैच बलिया और पटना की
टीमों के बीच खेला जाएगा।
मुख्य अतिथि संजीव श्रीवास्तव और राजीव
सोनी ने दोनों टीमों के बीच टास कराकर मैच की शुरुआत कराई। गोरखपुर की टीम
ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
बिलासपुर ने 20 ओवर
में सात विकेट खोकर 160 रन बनाए। अनिल ने 50, नागार्जुन ने 48, जितेंद्र
ने 35 रन का योगदान दिया। गोरखपुर के गेंदबाज अभिषेक ने तीन और मो. जैद ने
दो विकेट लिए। जवाब में गोरखपुर की टीम 19वें ओवर में 95 रन बनाकर आल आउट
हो गई।
सुधीर ने 30, अंकित ने 16, सैफ ने 15 रन बनाए। बिलासपुर के
गेंदबाज सनी दास ने पांच विकेट और अजय, शुभम ने दो-दो विकेट लिए। शुक्रवार
को बलिया और पटना के बीच आखिरी लीग मैच खेला जाएगा।