फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों से भरा टेंपो पलटा एक की मौत, दो गंभीर

Mon, 26 Nov 2018 11:18 PM IST
यात्रियों से भरा टेंपो पलटा एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
ded - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। यात्रियों से भरा टेंपो सदर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर भट्ट के पास ओवरटेक के प्रयास में पलटने से उसमें कई यात्री दब गए। मौका पाकर चालक टेंपो छोड़ भाग निकला। स्थानीय लोगों ने किसी तरह टेंपो को सीधा कर यात्रियों को बाहर निकाला। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  सोमवार की सुबह रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर चित्रकूट जा रहा टेंपो जैसे ही रानीपुर भट्ट के पास पहुंचा तो एक अन्य टेंपो को ओवरटेक करने के दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया। कुछ दूर जाकर टेंपो पलट गया जिससे टेंपो सवार दस यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौके से चालक भाग निकला। सूचना मिलते ही कोतवाली व सीतापुर चौकी पुलिस टीम पहुंची। टेंपो में दबे यात्रियों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिसमें पुरवा तरौंहा निवासी विपिन कुमार (27) पुत्र रामलाल की मौत हो गई। कानपुर के सचेंडी निवासी कन्हैया लाल पुत्र छोटेलाल व पनकी निवासी रूपनारायण पुत्र राजेश कुमार को घायलावस्था में भर्ती कराया गया। इसके अलावा अन्य सात यात्रियों को मामूली खरोंच आने पर प्राथमिक इलाज कराकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत विपिन कुमार मजदूरी करता था। सोमवार को वह चित्रकूट मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहा था। इस घटना के बाद उसकी पत्नी लीलावती व दो पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें