अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट । उत्तर प्रदेश सरकार के मानिकपुर विधानसभा से भाजपा विधायक आरके सिंह पटेल से एक जालसाज ने आन लाइन ठगी का शिकार बनाने का प्रयास किया गया। एटीएम बंद होने की बात कहकर 6 अंकों का कोड पूछने वाला शातिर जब अपने मनसूबों पर सफ ल नही हुआ तो उसने विधायक को अंजाम भुगतने को तैयार रहने की चेतावनी दी। विधायक ने पुलिस अधीक्षक को मामले की सूचना देकर वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।
विधायक पटेल ने बताया कि सोमवार की दोपहर साढे़ 12 बजे करीब सीमा से लगे मध्य प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने के लिए घर से निकले थे। तभी उनके मोबाइल पर फ ोन आया और वह कहने लगा कि मै एसबीआई लखनऊ ब्रांच का शाखा प्रबंधक बोल रहा हूं। आपका एटीएम बंद होने वाला है। एटीएम को बंद होने से बचाने एवं नया पासवर्ड बनवाने के लिए 6 अंकों का कोड बता दें। ताकि बैंक द्वारा नया एटीएम जारी किया जा सके। नया एटीएम और बैंक पास बुक डाक से आपके घर पहुंच जाएगा। आएदिन हो रहे ऐसे मामलों की जानकारी होने के कारण विधायक ने कहा कि मेरे एटीएम की वैधता 2022 तक है। मै फ ोन पर कोड नही बता सकता। विधायक ने लखनऊ बैंक शाखा के अन्य कर्मचारियों से बात कराने को कहा। जिस पर वह तैयार नही हुआ। वहीं विधायक ने कहा कि दो-तीन दिनों में लखनऊ पहुंचने पर बैंक आकर कोड बता दूंगा। जिस पर आन लाइन ठगी का प्रयास करने वाला फ ोन पर ही भड़क गया और उसने भाजपा विधायक को अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी देते हुए फ ोन काट दिया। जब विधायक ने दोबारा उसी नंबर पर काल बैक किया तो उसने अपने आप को एसबीआई हेड र्क्वाटर मुंबई का शाखा प्रबंधक से बोल रहा हूं। जब उसका विवरण जानने का प्रयास किया तो उसने फ ोन काट दिया। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर घटना की जानकारी देते हुए ठगी का प्रयास करने वाले ढंग की जांच कराकर वैधानिक कार्रवाई किये जाने की मांग की है।