फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट मेंगर्मी की शुरूआत होते ही पेयजल का संकट गहराने लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही । गर्मी की शुरूआत होते ही सीतापुर कस्बे सहित आसपास के गांवों में पानी का संकट गहराने लगा है। जिससे यहां के बाशिंदे परेशान है। पेयजल के संकट को दूर करने के लिए कई स्थानों में जल संस्थान ने कार्य शुरू भी कर दिया है। हेल्पलाइन भी प्रशासन की तरफ से बनाया है।
विज्ञापन

अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में गर्मी की शुरूआत होते ही समस्या खड़ी हो गई है। कई स्थानों पर पाइप लाइन से पानी की सप्लाई समय से नहीं होती है। कुछ स्थानों पर दो से तीन दिन में पानी आता है। सीतापुर कस्बे में कई मोहल्ले सहित सीतापुर ग्रामीण, बालापुर, बरमपुर, खोही, आदि गांवों में पेयजल का संकट गहराने लगा है। यहां के निवासी राकेश कुमार, मोहन पटेल, ममता मिश्रा आदि ने बताया कि जब से गर्मी शुरू हुई है। पाइप लाइन से पानी की सप्लाई कम होती है। वही पहाड़ी कस्बे में बोर में लगी विद्युत मोटर के जल जाने पर जल संस्थान ने विद्युत मोटर बदलकर पानी की सप्लाई शुरू किया है। बिगडे़ हैंडपंप भी बनाए गए है। जल संस्थान के अवर अभियंता रवि विश्वकर्मा ने बताया कि जहां कहीं भी पानी की समस्या आ रही है मौके पर कर्मचारी जाकर बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें