फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्टे पर दंपति को नहीं मिली मजदूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। हरियाणा प्रदेश में ईंट भट्टे पर काम करने गये पति पत्नी को 92 हजार रुपये की मजदूरी नहीं मिली। हरियाणा से लौटे दंपति ने शुक्रवार को एसपी को लिखे पत्र में बताया कि गांव में जब उन्होंने लेबर ठेकेदार से मजदूरी दिलाने के लिए कहा तो मजदूरी दिलाने के नाम पर उसकी बाइक भी ले गए, जिसको लौटाया नहीं।
विज्ञापन

बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के खांचापुरवा निवासी अनूप व शिवप्रसाद ने कहा कि जनवरी में भैसोंधा गांव का एक लेबर ठेकेदार उनको हरियाणा प्रदेश में ईंटभट्टे में काम कराने ले गया था। जून माह तक उन्होंने पत्नी के साथ कुल पांच माह तक काम किया। कुल मजूदरी 1 लाख 40 हजार रुपये होती है। उसमें से कुल 92 हजार की धनराशि नहीं दी। सितंबर माह में मजदूरी देने को बुलाया। मजदूरी लेेने के लिए पति व पत्नी गांव के पड़ोसी की बाइक लेकर लेबर ठेकेदार के यहां गए। वहां जाने पर कहा कि अपनी बाइक दे दो। रिश्तेदार से रुपये लेकर आते हैं। इसके बाद फरार हो गया। मोबाइल से बात होती है तो कहता है कि किसी से शिकायत की तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें