फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभाओं की नहीं कमी जागरूक कर संसाधन उपलब्ध कराने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय खेल संघों, सभी घटकों, जिला खेल विकास एवं प्रसार समिति से समन्वय स्थापित कर खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। जिले में प्रतिभावान लोगों की कमी नहीं है। उन्हें जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बैठक के दौरान क्षेत्रीय क्त्रस्ीड़ा अधिकारी बांदा अजय सेठी ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं एवं प्रशिक्षण शिविरों का सतत अनुश्रवण विभिन्न स्तरों पर खेलों में उपलब्धियों के विषय में मानकों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिसमें स्वयं मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा। सीडीओ ने कहा कि जनपद में खेल प्रतिभाओं को अधिक से अधिक जागरूक कर लाभान्वित कराएं। सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि खेल से संबंधित प्रोत्साहन का गठन किया गया है। तहसील स्तर पर जिला खेल मैदान का निर्माण कराकर प्रतिभावान लोगों को आगे बढ़ाया जाए, ताकि जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार, डीओपीआरडी हरीश कुमार, जिला क्रीडा अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें