फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सड़क अधूरी छोड़ गया ठेकेदार, राहगीर हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राजापुर-कमासिन रोड से भगत पुरवा संपर्क मार्ग का काम कार्यदायी संस्था ने अधूरा छोड़ दिया है। करीब डेढ़ साल से काम बंद है। जनप्रतिनिधियों ने शिलान्यास के बाद सुध नहीं ली। सड़क पर उड़ रही धूल से राहगीर परेशान हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-तीन के तहत राजापुर-कमासिन रोड से भगतपुरवा संपर्क मार्ग का एफडीआर तकनीक से चौड़ीकरण, उच्चीकरण होना है। इसका शिलान्यास 15 फरवरी 2023 में तत्कालीन सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक अनिल प्रधान ने किया था। यह सड़क करीब साढ़े छह किलोमीटर लंबी है। इसका निर्माण करीब 60 लाख 93 हजार रुपये से हो रहा है।

कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने बाहरी संस्था को काम दिया है। ठेकेदार ने सड़क की चौड़ीकरण करते हुए करीब डेढ़ साल पहले मिट्टी पुराई और बोल्डर डाल दिया था। उसके बाद काम बंद कर दिया, जबकि सड़क निर्माण का कार्य फरवरी 2024 में पूरा हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन

सड़क से बसंतपुर, ममसी बुजुर्ग, गड़वाली, रैपुरवा, अहरा पुरवा, दरसेडा सहित अन्य गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। अब तो सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। दिनभर धूल उड़ती है। अक्सर बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। क्षेत्र के मान सिंह, अभिलाष सिंह ने बताया कि सड़क न बनने से आने-जाने में दिक्कतें होती हैं।

सदर विधायक अनिल प्रधान ने बताया कि सड़क का शिलान्यास किया था। सड़क अधूरी है, इसकी जानकारी नहीं है। कार्यदायी संस्था से पता कर सड़क का निर्माण पूरा कराया जाएगा। इस मामले में अवर अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि सड़क का काम पूरा करने के लिए ठेकेदार को कहा गया है। जल्द ही सड़क का निर्माण पूरा होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें