फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 70 साल से अधिक 12 हजार वृद्धों के ही बने आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में 70 साल से अधिक उम्र के वृद्धों का आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया बहुत ही धीमी चल रही है। विभाग के कर्मचारी वृद्धों नहीं खोज पा रहे हैं। सात माह में करीब 12 हजार वृद्धों के ही आयुष्मान कार्ड बन सके हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग मुताबिक जिले में 70 साल से अधिक के करीब 25000 वृद्ध हैं। इनको वृद्धा पेंशन मिल रही है। इसी सूची को आधार मानकर स्वास्थ्य विभाग 25 हजार में से करीब 12 हजार वृद्धों का आयुष्मान कार्ड बना पाया है। अभी भी 13 हजार वृद्धों को स्वास्थ्य विभाग की टीम खोज रही है। स्वास्थ्य विभाग जल्द से जल्द सभी वृद्धों के आयुष्मान कार्ड बनाने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें