फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में घर-घर जाकर लिया जाएगा कूड़ा

Fri, 03 Jun 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
विज्ञापन
डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने का वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहरियों को घर का कूड़ा कचरा फेंक ने के लिए अब सफाईकर्मी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पालिका कर्मचारी मोहल्लों में घर-घर जाकर कूड़ा कचरा इकट्ठा करेंगेे। इसके लिए नगर पालिका ने वाहन की खरीद कर ली है। अभियान की शुरुआत शहर के मुख्यमार्गों से की जाएगी। इसके बाद शहर की बाकी बस्तियों में योजना लागू होगी।  
विज्ञापन



 घरों से कूड़ा कचरा लेने के लिए बस्तियों में पालिका  का वाहन घूमेगा। वाहन के साथ पालिका के सफाई कर्मचारी भी हाेंगे। यह वाहन सायरन  बजाकर लोगों को सतर्क करेगा। सायरन की आवाज सुनकर लोग घरों से कचरा लाकर गाड़ी में डाल देंगे। वाहन के दोनों ओर कचरा डालने के लिए निश्चित स्थान है। इन्हीं में कूडा़ डाला जाएगा। 

शुरुआत में यह वाहन शहर की पुरानी कोतवाली से शुरू होकर काली देवी चौराहा, बस स्टैंड, ट्रैफिक चौराहा, पटेल तिराहा, पेट्रोल पंप तिराहा, रेलवे स्टेशन, एलआईसी तिराहा, कलेक्ट्रेट रोड के घरों व दुकानों से डोर टूू डोर कचरा एकत्रित करेगा। प्रोजेक्ट की शुरुआत से पहले लोगों से कूड़ा-करकट फेंकने के समय की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद निश्चित समय पर वाहन  गुजरेगा।
विज्ञापन



  इस व्यवस्था से दुकानों, घराें के बाहर या रोड पर कचरा फेेंकने से होने वाली गंदगी से निजात मिलेगी। डोर टू डोर कचरा एकत्रित होने से  गंदगी की समस्या से छुटकारा मिलेगा।  पालिका ने कचरा इकट्ठा करने के लिए वाहन खरीद लिया है।  जल्द ही इससे कूड़ा कचरा इकट्ठा करने काम शुरू होगा।

शहर के मुख्य मार्गों से डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने के लिए नगर पालिका ने  वाहन खरीदा है। इससे शहर के मुख्य मार्गों के घरों व दुकानों से कचरा एकत्रित कराया जाएगा। वाहन के सायरन से लोगों को  जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

लालचंद सरोज,अधिशाषी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें