फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवारों में चुनाव प्रचार मिला तो जारी होगी नोटिस

Thu, 05 Jan 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव संबधी जानकारी देतीं डीएम मोनिका रानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव की के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने चुनावी ड्यूटी में लगाए गए मजिस्ट्रेटाें के साथ बैठक की। जिसमें आचार चुनाव संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए। सार्वजनिक स्थलों पर बैनर पोस्टर व होर्डिंग्स हटाने के साथ दीवारों में वाल पेंटिंग हटाने के निर्देश दिए। कहा कि दीवारों में चुनाव प्रचार मिला तो संबंधित के खिलाफ नोटिस जारी की जाएगी।
विज्ञापन



 गुरुवार को बैठक में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि 236 चित्रकूट विधान सभा में 11 जोनल, 44 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 237 मऊ-मानिकपुर विधान सभा क्षेत्र में 9 जोनल, 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गये हैं। सभी अधिकारी रिटर्निंग आफीसर के साथ बैनर, पोस्टर, होर्डिंग ,वाल पेंटिंग का निरीक्षण कर लें और लेखपाल सचिवों के माध्यम से तत्काल उतरवा दें।


क्षेत्र में जहां पर बिजली खंभों में वाल पेंटिंग, कट आउट  है उसे हटवाएं। उन्होंने कहा कि जिन पार्टी के वाल पेंटिंग मिले उसे तुरंत हटवाए। इस काम का पैसा पार्टी खर्च में जोड़ा जाए और आरओ के माध्यम से नोटिस भी दें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो भी उम्मीदवार झंडा, बैनर या प्रचार सामग्री किसी के निजी घर में लगाते हैं तो उसकी सहमति पत्र लेकर आरओ से  सहमति लेनी होगी। सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेटों से जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों के आस-पास पेंटिग हुई है उसे प्राथमिकता से हटाए।



पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा पार्टी संबंधी छोटे-छोटे कार्यालय खोलते हैं इन पर बारीकी नजर रखे। क्योंकि जो भी कार्यालय खोलेंगे वह आरओ से सहमति लेकर खोलेंगे। यदि चेकिंग के दौरान बिना सहमति के पाये जाते हैं तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन व्यय/अनुवीक्षण बुकलेट में दी गई सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें