फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बस ने मासूम को कुचला, मौत

विज्ञापन
The bus crushed the innocent on the highway, death - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मऊ थाना अंतर्गत अहिरी गांव के पास सड़क पार करते समय रोडवेज बस की चपेट में आए चार साल के बच्चे की मौत हो गई। आक्र्रोशित ग्रामीणों ने बस में पथराव कर दिया। जिससे बस के शीशे टूट गए हालांकि बस सवार कोई यात्री चुटहिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह मऊ थाना अंतर्गत अहिरी गांव निवासी रंजना विश्वकर्मा पत्नी शिवकुमार पैदल पुरवा जा रहीं थीं। पीछे से उनका चार साल का बेटा सत्यम भी आ गया। वह उसे देख नहीं सकीं। सड़क पार करने के दौरान कर्वी से प्रयागराज की ओर जा रही जीरो रोड डिपो की बस से मासूम को कुचल गया। स्थानीय लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। जिससे बस के शीशे टूट गए। कई यात्रियों ने चलती बस से उतरकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस को कब्जे में लिया है। इधर स्थानीय लोगों की मदद से सत्यम को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे प्रयागराज रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
घर का बुझा चिराग
मऊ। मृतक चार वर्षीय सत्यम तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। उसके पिता खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। इस घटना के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर चालक व बस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

काश पलट कर देख लेती...
पुत्र की मौत से बेधुध रंजना की सिसकियां थमती नजर नहीं आ रही थी। उसे सत्यम के पीछे होने का जरा भी आभास नहीं था। वह बार-बार दहाड़ मारकर यही कह रही थी कि काश उसने एक बार पीछे पलटकर देख लिया होता तो शायद उसका लाल आज जिंदा होता...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें