चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में दस वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी दोनों नाबालिग भाइयों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाषचंद्र चौरसिया ने बताया कि एसएसआई केसरी प्रसाद यादव ने टीम के साथ पॉक्सो एक्ट में नामजद दोनों भाइयों को बाल सुधार गृह पहुंचाया। उधर, बृहस्पतिवार को पीड़िता का जिला अस्पातल में भी मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
उधर, राजापुर के एक गांव में दो बहनों के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी की तलाश जारी रही। थाना प्रभारी गुलाबचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कई जगह छापेमारी की गई लेकिन आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। बताया कि दोनों बहनों को मेडिकल परीक्षण कराया गया है। संवाद