फोटो - 4- घटना की जानकारी देते मृतका के परिजन
- फोटो : CHITRAKUTT
खोही (चित्रकूट)। सीतापुर चौकी क्षेत्र के रानीपुर भट्ट के पास सड़क पर बने ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई। उस पर देवर के साथ महिला की गिरकर मौत हो गई।
बुधवार की सुबह बांदा में बिसंडा निवासी आरती अपने देवर अंगद के साथ गुप्त गोदावरी चित्रकूट के पास ठहरे अपने पति गंगादीन के पास बाइक से जा रही थी। रानीपुर भट्ट के पास बने ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।
मृतका का पति गंगादीन जबलपुर स्थित मंदिर में पूजा का कार्य करता है। वह मंगलवार को गुप्त गोदावरी में आकर ठहरा था। उनके एक पुत्र, तीन पुत्री हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
उधर, शिवरामपुर चौकी अंतर्गत तमरार रसिन गांव का कोटेदार रामनाराण राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भांगा नाला के पास बाइक असंतुलित होने से गिर गया। पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। चौकी इंचार्ज अजीत सिंह ने बताया कि वह हेलमेट नहीं पहने था।