फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के साथ निकले युवक का शव तालाब में मिला

Tue, 01 Nov 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद रोते ‌व‌िलखते पर‌िजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दोस्त के साथ बाजार निकले युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बाइक बरामद कर तालाब से शव निकलवाया। मृतक के दोस्त समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के सरहट ठीकापुरवा निवासी लवलेश कोल (23) पुत्र राजा सूरत में रहकर मजदूरी करता था। अवकाश पर धनतेरस को घर आया था। दिवाली की सुबह वह बाइक से पुरवा निवासी दोस्त भागीरथी उर्फ कालूबच्चा पुत्र बुद्धराम के साथ खरीददारी के लिए मानिकपुर कहकर घर से निकला था। रात तक वह घर नहीं लौटा तो चितिंत परिजनों ने कई स्थानों पर तलाश की। दोस्त कालूबच्चा का भी कुछ पता नहीं था। सोमवार की सुबह नशे की हालत में गांव के बाहर कालूबच्चा और वहीं एक मिस्त्री की दुकान पर बाइक खड़ी देख परिजनों ने पुलिस सूचना दी। थानाध्यक्ष शैल सिंह ने बताया कि कालू के बताए अनुसार खिचरी गांव के सहनी तालाब से लवलेश का शव निकाला गया है। उसके चेहरे, कान, मुंह के पास चोट के निशान होने पर परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया।
मृतक के पिता ने बताया कि टिकुरा गांव की एक लड़की से लवलेशु का प्रेम प्रसंग चलता था। संभावना है कि उसके परिजनों ने ही मिल कर लवलेश की हत्या कराई है। इसमें उसका दोस्त कालूबच्चा भी शामिल है। मृतक तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। इस घटना के बाद उसकी मां मुनुवा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर कालूबच्चा और टिकुरा के दद्दू कोल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कालूबच्चा पुलिस अभिरक्षा में है।


कई स्थानों पर हुई मारपीट
चित्रकूट। पकड़े गए आरोपी दोस्त कालूबच्चा ने अभी तक बताया है कि दोनों नशे की हालत में थे। उसे कुछ याद नहीं है। तालाब में बाइक समेत दोनों पड़े थे। किसी तरह वह पानी से बाहर निकलकर बाइक लेकर मिस्त्री के पास ठीक कराने आया था। उधर पुलिस का कहना है कि दोनों ने शराब पीने के बाद कई स्थानों पर मारपीट भी की थी। लवलेश का जिस युवती से प्रेम प्रसंग बताया गया है। वह उसके मोहल्ले में भी गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें