फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंस रिन्यूवल को देना होगा टेस्ट

Fri, 17 Jul 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
शस्त्रधारकों को अब असलहों का लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए इसे चलाने का टेस्ट देना होगा।  इसमें पास होने पर ही शस्त्र लाइसेंस का रिन्यूवल किया जाएगा। टेस्ट देने में कारतूस का खर्च असलहाधारक को स्वयं वहन करना होगा। गृह पुलिस अनुभाग से ये आदेश जारी हुआ है।
विज्ञापन


 अगर लाइसेंस धारक शस्त्र चलाने के टेस्ट में असफल हो जाता है तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। टेस्ट के दौरान शस्त्रधारकों से निशाना नहीं लगवाया जाएगा। ये देखा जाएगा कि धारक शस्त्र से फायर करने में सक्षम है या नहीं। शस्त्र पकड़ने का तरीका भी देखा जाएगा। जिले के शस्त्रधारकों का टेस्ट पुलिस लाइन स्थित फायरिंग रेंज में होगा। जो लोग नए लाइसेंस के लिए आवेदन करेंगे उन्हें भी टेस्ट लेने के बाद ही लाइसेंस दिया जाएगा।


शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण करने से पहले शस्त्र चलाने का टेस्ट लिया जाएगा। इसमें लगने वाले कारतूस का खर्च लाइसेंस धारक को ही वहन करना होगा। जिले के शस्त्रधारकों का टेस्ट पुलिस लाइन की फायरिंग रेंज में लिया जाएगा। नए लाइसेंस आवेदनकर्ता को भी शस्त्र चलाने का टेस्ट देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीलम अहलावत, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें