फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तंबू लगा जमाया डेरा, रोहिंग्या होने के शक पर शिकायत

विज्ञापन
खेत में लगा तंबू।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बरगढ़ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के सेमरा के पास प्रयागराज और मध्यप्रदेश सीमा से सटे खाली पड़े मैदानों में तंबू लगाकर कुछ लोग रह रहे हैं। इसे लेकर स्थानीय निवासियों ने पुलिस से शिकायत कर शक जताया कि यह रोहिंग्या है। एसपी ने इनके कागजातों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बरगढ़ निवासी राहुल ने थाने में दिए तहरीर में बताया कि सेमरा गांव के पास खाली पड़ी जमीन में बाहर से आए कुछ परिवार के सदस्य जमीन में टेंट लगाकर रहने लगे हैं। मना करने पर मारने पीटने की धमकी दी जा रही है। शक है कि वह रोहिंग्या है।
भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्य समिति के सदस्य श्याम नारायण शुक्ला ने एसडीएम को लिखे पत्र में कहा कि घटेहा रोड बरगढ़ व सेमरा में खाली पड़ी जमीन में कुछ परिवार डेरा डाले हुए हैं। इनके बांग्लादेशी घुसपैठिए होने की संभावना हैं। मौके पर 50 से अधिक टेंट जमीन में लगे है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवआसरे का कहना कि बरगढ़ कस्बे के पास रहने वालों को यहां से हटाया गया है।
जानकारी हुई कि सेमरा गांव में कुछ परिवार टेंट लगाकर रहते है। यह मध्यप्रदेश के रहने वाले है। उन्होंने यहां पर जमीन भी खरीदने की बात कह जमीन के कागजात भी होने का दावा किया है। कागजात के आधार पर इनके नाम कुछ हिंदू व कुछ मुस्लिम भी हैं।
इस मामले में एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच करने के लिए मऊ सीओ व थानाध्यक्ष को कहा गया है। प्रथम जांच में कई के पास आधारकार्ड व रजिस्ट्री मिली है। अब इनके कागजातों की भी जांच कराई जाएगी। राजस्व विभाग की टीम को इसके लिए थानाध्यक्ष के माध्यम से कहा गया है। अभी तक इन लोगों ने बताया कि नौ माह तक भट्ठे पर काम करते हैं।
इसके बाद बारिश में वह सब वहां से आकर इसी तरह जीवनगुजर करते हैं।जहां काम करने की बात कही है वहां पर जांच पड़ताल होगी। पूरी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें