फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म तवा बनी धरती, तपे लोग

Wed, 18 May 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए चेहरे को ढक कर लौटती छात्राएं। - फोटो : amar ujala buerau
विज्ञापन
 भीषण गर्मी से जिले की सड़कों पर दिन में मानों आग बरसी  इस साल की गर्मी ने बुधवार को सारे रिकार्ड तोड़ दिए। मई के दूसरे सप्ताह में पारा 47.5 डिग्री पहुंच गया। सड़काें पर दोपहर को सन्नाटा पसरा रहा। जिसकी तपन सूर्यास्त के बाद भी महसूस होती रही।
विज्ञापन


 बुधवार जिले का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। अभी तक जिले का तापमान 47.15 डिग्री तक गया है।बुधवार को इस साल का रिकार्ड टूटकर 47.5 डिग्री हो गया।  दिनभर लोग धूप और गर्मी से बचते देखे गए। सुबह से कालेज जाने वाले छात्राओं को छाता अथवा मुंह बांधकर आतेजाते देखा गया।

दुकानों में भी सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार कूलर और पंखे की हवा लेकर गर्मी काटते रहे वहीं जरूरी काम से शहर आए लोगों  को पेड़ की छांव में ठहरकर आराम करते देखा गया।   
विज्ञापन


    पिछले दो दिनों में कुछ आंधी व मामूली बारिश से तापमान में मामूली गिरावट हुई थी सड़क किनारे लगे हैंडपंप और समाजसेवियों के खुलवाए प्याऊ में रूककर लोगों ने शीतल पानी पीकर प्यास बुझाई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें