फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रोताओं को धूप और पानी से बचाएगा मंडप

Wed, 18 May 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
तैयार होता कथा स्थल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संत मोरारी बापू की होने वाली श्रीराम कथा को सुनने आने वाले श्रोताआें की सुविधा के लिए धूप और पानी से बचाने वाला मंडप तैयार किया जा रहा है। 21 से धार्मिक नगरी के उद्यमिता विद्यापीठ में कथा स्थल की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजक टीम ने पांच दिन पहले से डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन


कथा मर्मज्ञ मोरारी बापू की श्रीराम कथा सुनने के लिए देश भर में रहने वाले उनके अनुयायी चित्रकूट आने लगे हैं। आयोजक मंडल राम कथा प्रेमयज्ञ समिति के सदस्य किशन जालान, अवधेश खेमका, श्रीनारायण खेमका, विवेक अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, डा. अनिल जायसवाल की टीम तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। श्रीराम कथा 21 मई से 29 मई तक चलेगी। उद्यमिता विद्यापीठ प्रांगण में विशाल पंडाल सजाया जा रहा है।

भीषण गर्मी और इस बीच बारिश की संभावना को देखते हुए पंडाल को गोलाकार रूप में बनाया जा रहा है। इसी पंडाल मेें एक सैकड़ा पंखे व कूलर लगेंगे। समिति के सदस्य पंकज अग्रवाल ने बताया कि संत मोरारी बापू 20 मई को हेलीकाप्टर से चित्रकूट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें