फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आमने सामने टकराई टेंपो आठ श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दिवाली मेले में आये श्रद्धालुओं से भरी दो टेंपो आमने सामने से टकरा गईं। दोनों में सवार आठ श्रद्धालु घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मुख्यालय से शुक्रवार की शाम को श्रद्धालुओं को लेकर एक टेंपो रामघाट की ओर जा रहा था। जैसे ही टेंपो अमानपुर के पास पहुंचा तो सामने से आए एक अन्य टेंपो से टक्कर हो गई। इसमें सवार भैरोपागा निवासी प्रियांशी, रन्नो, जगदीश, संध्या, सुरेंद्र, गौतमपुर निवासी अनुपम के अलावा कपना निवासी रामबहादुर व अनूपपुर निवासी राजाराम घायल हो गये। इसके अलावा कल्याणपुरी निवासी सूरज जाटव, शंकर बाजार निवासी अजय कुमार व नई दुनिया निवासी प्रेमचंद्र को घायलावस्था में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें