फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से किशोर की मौत, सगे भाई सहित दो घायल

Mon, 25 May 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



राजापुर (चित्रकूट)। सरधुवा थाना क्षेत्र के लमियारी नहर मोड़ के पास सोमवार को सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका एक सगा भाई व एक चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों बाइक से बांदा जनपद स्थित सिंहवाहिनी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन




पहाड़ी थाना क्षेत्र के कलवारा बुजुर्ग निवासी राम मिलन ने बताया कि उनके तीन भतीजे तेजनारायण राजपूत (17), अंकित राजपूत (13) व गुड्डू राजपूत (15) बागे नदी किनारे सिंहवाहिनी माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। लमियारी मोड़ के पास पहुंचते ही किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए, चोट अधिक लगने से काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे। राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी सरधुआ शिव आसरे मौके पर पहुंचे तथा पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने तेजनारायण को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंकित और गुड्डू की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें