फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विवाह परिचय सम्मेलन में छह जोड़ों ने कराया पंजीकरण

Sun, 24 May 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दृष्टि बाधित बालिकाओं के लिए कार्य कर रही दृष्टि संस्थान ने अखिल भारतीय दिव्यांग जन विवाह परिचय सम्मेलन का आयोजन रविवार को संस्था परिसर में किया। इसमें कुल छह जोड़ों ने पंजीकरण कराया। विवाह 20 जून को संस्था में होगा।
विज्ञापन

सम्मेलन का शुभारंभ भोपाल से आए दृष्टि बाधितों के रोल मॉडल जगदीश गुप्ता ने किया। संस्था के महासचिव शंकर लाल गुप्ता ने बताया कि दिव्यांग जन विवाह परिचय सम्मेलन में 171 युवा एवं 43 युवतियां आए। इसमें 15 जोड़ों ने सहमति तो भरी लेकिन पंजीकरण नहीं कराया। केवल छह जोडों ने ही विवाह संस्था में पंजीकरण कराया है। इसमें रीवा के महेन्द्र व बांदा की श्रीदेवी, होशंगाबाद के देवेन्द्र यादव व कटनी की मनीषा चौधरी, मधुबनी बिहार का अमित पासवान व चित्रकूट की सपना, कटनी का रवि दाहिया व छत्तीसगढ़ की शकुंतला साहू एवं अखिलेश पासर का सपना साहू जबलपुर के साथ विवाह तय हुआ। अभी तक संस्था ने 204 जोडों के विवाह करा चुकी है। इस मौके पर डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पीडी गुप्ता, विजयचंद्र गुप्त, वर्षा गुप्ता, सुधांशु शुक्ला, अजय मिश्रा, पंकज दुबे, रघुनाथ प्रसाद, बसंत लाल, राजेश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें