Teenager drowned in Yamuna river, protests by jamming
- फोटो : CHITRAKUTT
मऊ (चित्रकूट)। थाना अंतर्गत मऊ कस्बे में दोस्तों के साथ नदी में स्नान को गया किशोर गहरे पानी में डूब गया। यह देख दोस्तों ने मदद की गुहर लगाई और परिजनों को जानकारी दी। लोगों की भीड़ जुट गई। नाविक व पुलिस तलाश में जुटी है। स्थानीय वांशिदों ने किशोर की तलाश में प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस अधिकरियों पर सहयोग न देने के विरोध में राष्ट्रीय जाम लगाकर विरोध जताया। रास्ते में ईट भी रखे गए।
मऊ कस्बे के केदार गुप्ता का 14 वर्षीय पुत्र अखिलेश दोस्तों के साथ सोमवार को सवेरे करीब दस बजे यमुना नदी में स्नान करने गया था। पैर फि सलने से गहरे पानी में जा पहुंचा। तैरना न जानने की वजह से डूब गया। दोस्तों ने बचाने का प्रयास करते हुए मदद की गुहार लगाई और परिजनों को सूचना दी। जिससे परिजनों में हाहाकार मच गया। देर शाम को को स्थानीय वांशिदों ने राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि किशोर को नदी से पानी निकालने में प्रशासनिक अधिकारी सहयोग नहीं दे रहे। करीब आधा घंटे तक जाम लगाए रखा। समाजसेवियों के समझाने पर जाम खोला। एसडीएम राजबहादुर, क्षेत्राधिकारी विज्येन्द्र द्विवेदी, कोतवाल सुभाषचन्द्र चौरसिया स्थानीय गोताखोरो के मदद से किशोर को निकलने में लगे है। देर रात तक किशोर नहीं मिला।