चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के इटखरी गांव निवासी नाबालिग छात्रा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार किशोरी मानसिक रोगी थी। जबकि ग्रामीणों मेें चर्चा है कि किशोरी के साथ छेड़खानी हुई थी जिसकी शिकायत थाने में की गई थी लेकिन आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई।
इटखरी गांव निवासी करिंदा ने बताया कि गुरुवार की सुबह परिवार के साथ पड़ोस के गांव गए थे। घर में 16 वर्षीय पुत्री शिवप्यारी थी। दोपहर को लौटे तो कमरे में पुत्री का शव फंदे से लटका मिला। वह कक्षा 8 की छात्रा थी। सूचना पर भरतकूप थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि परिजनों के अनुसार किशोरी का मानसिक संतुलन सही नहीं था। छेड़खानी की कोई बात नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। पिता ने बताया कि एक माह पूर्व गांव का एक युवक उसके घर में चोरी के इरादे से घुसा था। परिजनों के जागने पर वह भागा था। उसके खिलाफ थाने में शिकायत की गई थी।