फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो घायल

Sat, 04 Apr 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो-04सीकेटीपी 30 शुभम फाइल फोटो।
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर बस स्टैंड के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई, वहीं दो किशोर घायल हो गए। इसमें एक किशोर की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




अर्जुनपुर निवासी संतोष ने बताया कि उसका भतीजा शुभम कोटार्य (15) बाइक से अपने साथी मंजीत कुमार (16) व प्रदीप (10) के साथ रात करीब 8:30 बजे राजापुर जा रहा था। गांव से निकलने के बाद प्राइमरी स्कूल के बस स्टैंड के पास पहुंचते ही पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी और भाग गया। सड़क पर गिरने से तीन किशोर घायल हो गए।



सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को लेकर सीएचसी राजापुर पहुंची, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शुभम को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रदीप की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया, वहीं मंजीत का इलाज सीएचसी में इलाज चल रहा है। मृतक शुभम दो बहन रोशनी और चांदनी का इकलौता भाई था।
विज्ञापन




घटना के बाद से उसकी मां शकुंतला का हाल बेहाल है। थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि बाइक में टक्कर मारने वाले ट्रक के बारे में पता लगाया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें