मानिकपुर। थाना अंतर्गत सरहट गांव में एक किशोर की ठंड लगने से मौत हो गई। सरहट गांव निवासी सीमा कोल पत्नी लाल कोल मंगलवार सुबह पुत्र सुनील (10) को लेकर गांव के पास स्थित आर्यावर्त बैंक से रुपये निकालने गईं थीं।
इस दौरान सुनील को ठंड लग गई। हालत खराब होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई। यह जानकारी सुनील की दादी माया ने दी।
परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव गांव ले गए और वहां अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि इस मामले में थाने में परिजनाें ने सूचना नहीं दी है।