चित्रकूट। जिले में मंगलवार को कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला। कुल कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 2174 है। इसके अलावा पहले से पॉजिटिव मरीजों में दो ने स्वस्थ्य होकर घर वापसी की है।
कुल एक्टिव केस की संख्या 20 है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि कुल 1518 लोगों की कोरोना की जांच की गई है। (संवाद)