फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ग्रामोदय विवि के शिक्षक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। विभिन्न मांगों को लेकर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय सयुंक्त कर्मचारी संघ ने विवि परिसर में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि शिक्षकों व कर्मचारियों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं करा रहा है। जिम्मेदारों से कहने पर तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाया जाता है।
विज्ञापन

मंगलवार को संघ के अध्यक्ष गुरु प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में विवि परिसर में स्थित भारत रत्न नानाजी देशमुख की प्रतिमा के पास कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रबंध मंडल की स्वीकृति के बावजूद पेंशन योजना लागू नहीं की जा रही है। विवि के कर्मियों के बुढापे के लिए संचित भविष्यनिधि की राशि का कोई पता नहीं है। आरोप लगाया कि विवि के कुछ अधिकारी कर्मचारी व शिक्षकों ने मिलकर इस राशि में हेराफेरी की है। राज्यपाल से इस मामले की जांच कराने की मांग की है।
दलित एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है। कोई भी मांग को लेकर अधिकारियों के पास जाओ तो टरका दिया जाता है। तीन घंटे तक प्रदर्शन के बाद शिक्षकों व कर्मचारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन विवि के कार्यालय में सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें