जिला वाश फोरम ने अभियान संस्था और वाटर एड के सहयोग से शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
इसमें
शिक्षकों से कहा गया कि वे बच्चों को साफ-सफाई के प्रति प्रेरित करें। साथ
ही चेताया कि अगर सफाई की आदत न डाली गई तो परिणाम घातक होंगे।
पथरौड़ी,
गोबरिया, कल्ला, पड़री, अमिलिहा, सुदिनपुर, रौली कल्याणपुर, अकबरपुर, मऊ
ब, भंभई, भारतपुर आदि तमाम गांवों के स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को कई
महत्वपूर्ण जानकारी दी गईं।
परियोजना समन्वयक सुनील कुमार ने
स्कूलों में स्वच्छता, शुद्ध पानी आदि की जरूरत बताई। स्कूलों को माडल
बनाने के लिए डाक्यूमेंट्री से भी जानकारी दी। अभियान संस्था की संयोजिका
ममता ने जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए साझा प्रयास की जरूरत बताई।
इस
मौके पर शिक्षकों ने भी अपनी दिक्कतें बताईं। किसी का कहना था कि समुदाय
का सहयोग नहीं मिलता तो किसी ने स्कूलों की बाउंड्री छोटी बताई।
कुछ
ने संसाधनों को नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए असामाजिक तत्वों पर कड़ाई
तो किसी ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के स्कूलों में नियमित दौरे की
जरूरत बताई।
समापन पर अभियान के निदेशक अशोक कुमार ने कहा कि
शुद्ध पानी और स्वच्छता की आदत न डाली गई तो घातक परिणाम हो सकते हैं।
स्कूलों के माध्यम से समाज के प्रत्येक परिवार को जागरूक और सक्रिय किया जा
सकता है। कार्यक्रम में चंद्रमोहन, अवधेश कुमार भी मौजूद रहे।