क्रिसमस के मौके पर जिले में प्रभु यीशु का जन्मदिन
धूमधाम से मनाया गया। मानिकपुर, कर्वी के चर्चों में प्रार्थना सभाओं के
आयोजन किए गए।
कर्वी में बेथेल चर्च में प्रार्थना सभा में पास्टर
रूबिन मसीह ने प्रवचन दिया। उन्होंने बताया कि प्रभु ईसा मसीह इंसान के
पापों को क्षमा करने, मानव जीवन का उद्धार करने के लिए अवतरित हुए।
उधर,
मानिकपुर गिदुरहा में और महावीर नगर में चर्चों में भी क्रिसमस मनाया गया।
संत थामस हाईस्कूल कर्वी और संत रीता स्कूल मानिकपुर में क्रिसमस की
धूमधाम रही।