फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शिक्षकों के चरित्र पंजिका के अंकन के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली की मांग सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर परिषदीय स्कूलों के शिक्षक, अनुदेशकों ने काली पट्टी बांधकर एक मार्च से पांच मार्च तक कार्य किया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के आवाह्न पर शिक्षकों ने पंजिका अंकन, विरोध सहित अनुदेशकों का नियमितीकरण आदि मांगों लेकर काली पट्टी बांधकर एक मार्च से शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। जिसमें अंतिम दिन शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर विजय कुमार पांडेय, मिथलेश कुमार यादव ,प्रेम कुमार शिवहारे आदि मौजूद रहे।
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट ) ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिसमें कहा कि शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक से शिक्षकों व कर्मचारियों के मूल अधिकारों का हनन है। जिसको वापस किया जाये। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामनरेश, जिला महामंत्री रमेश प्रसाद पटेल,प्रेम चंद्र, सुरेंद्र, अजय, शिवानंद, वीरेंद्र, जय शंकर ओझा, अनूप, विजय पांडेय, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें