फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांदिन कुर्मियान में खुला प्रसव केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया (चित्रकूट)। रामनगर ब्लाक क्षेत्र के उपकेंद्र स्वास्थ्य केंद्र नादिन कुर्मियान में प्रसव केंद्र की शुरुआत की गई है। शुक्रवार को नांदिन कुर्मियान प्रसव केंद्र व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उपकेंद्र का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद कुमार यादव ने किया। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पिरामल स्वास्थ्य के संयुक्त प्रयासों से इस केंद्र का शुभारंभ होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। इस मौके पर रामनगरी सीएचसी प्रभारी डा. शैलेंद्र सिंह, डा.राजेश भारतीय, आरके करवरिया, पिरामल स्वास्थ्य नीति आयोग के कमल भट्टाचार्य, हेमंत कुमार वर्मा ,चंद्र प्रकाश ,सुधा मौर्या, गीता धुरिया, नीतू देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

चित्रकूट। जिला अस्पताल सहित 35 स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को कोविड-19 टीकाकरण का आयोजन हुआ। इसमें 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग और 45 से 59 साल के गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को टीका लगाया गया। कुल 1135 लोगों का टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद कुमार यादव ने बताया कि जिला अस्पताल सोनेपुर, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित 35 स्थलों पर टीकाकरण किया गया। इसमें 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग, 45 से 59 साल के किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई। कुल 1135 लोगों को टीका लगाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें