चित्रकूट। शहर के श्रीगंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज परिसर में जनपदीय शिक्षक वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब सीतापुर टीम ने जीता। फाइनल मुकाबले में पहाड़ी की टीम को हराया। प्रतियोगिता में जनपद की सात टीमों ने प्रतिभाग किया था।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला पहाड़ी और मऊ टीमों के बीच खेला गया इसमें पहाड़ी की टीम विजेता रहा। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक मइयादीन पटेल ने किया। पुरस्कार वितरण प्रभारी बीएसए सोमवीर सिंह एवं ब्लाक प्रमुख गुलाब सिंह ने किया। विजेता टीमों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। निवर्तमान ब्लाक प्रमुख गुलाब सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है। अगर हमारे अध्यापक स्वस्थ रहेंगे तो बच्चों को भी स्वस्थ रहने की शिक्षा देगें। इस मौके पर प्रशिक्षक रमेशचन्द्र, शिक्षक श्रीकेशन , दयानन्द सिंह, सर्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे।