फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी वापस न मिलने पर शिक्षिका के पति ने जान दी

विज्ञापन
फोटो-11- शहर में हलवाई की खुदकुशी के बाद गमगीन अवस्था में खड़े उनके पुत्र व अन्य परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। ब्याज की रकम वापस न मिलने से परेशान शिक्षिका के पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंचे एएसपी, सीओ सिटी व कोतवाल समेत डाग स्क्वाड टीम ने जांच पड़ताल की। अधेड़ के बेटे ने बताया कि सुसाइड नोट में पिता ने बकायेदारों के नाम लिखे हैं, जिनसे करीब आठ लाख रुपये की वसूली करनी है।
विज्ञापन

पुरानी बाजार मोहल्ले में शनिवार की दोपहर समाजसेवी के घर में किराये का कमरा लेकर रहने वाले हलवाई संतोष जायसवाल (55) पुत्र श्यामलाल जायसवाल ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। जब खाने का टिफिन लेएक युवक पहुंचा तो उसका शव लटका देख चीख पड़ा। खाना देने वाले युवक ने मकान मालिक को घटना की जानकारी दी। सूचना पर एएसपी प्रेमस्वरूप पांडेय, सीओ सिटी रजनीश यादव, शहर कोतवाल पंकज पांडेय डाग स्क्वॉड टीम के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की है।
मृतक के पुत्र सौरभ ने बताया कि राजापुर के मूल निवासी हैं। अनबन होने के चलते पिता अलग किराये के कमरे में रहते थे। घटना की जानकारी मिलने से परिजनों में कोहराम मचा है। इस बाबत सीओ सिटी रजनीश यादव ने बताया कि सुसाइड नोट व जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उनके मुताबिक, लोगों को कर्ज में धनराशि देते थे और रकम वापस न होने पर तनाव में थे। मृतक की पत्नी गीता देवी शिक्षिका है। कई वर्ष से पति से अलग रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें