फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। इंदौर में 19 से 22 मार्च तक आयोजित राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिले के प्राथमिक विद्यालय पतौड़ा के प्रधानाध्यापक शशिभूषण सिंह ने कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया है। पैर से दिव्यांग शशिभूषण ने कई प्रतिभागियों को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन

चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब के संयोजक कमलेश कुमार ने बताया कि शशिभूषण ने राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में 22 राज्यों के 178 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। व्हील चेयर सीटिंग में वह सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। जिले के पतौड़ा गांव के विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशिभूषण ने बताया कि वह मूलत: कानपुर देहात जिले के रूरा के निवासी हैं। वर्ष 2009 से शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला तमिलनाडु के राज अरविंदन से हुआ था, जिसमें 11-7, 11-6 व 11-8 से हार गए थे। जिसके चलते कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। मंगलवार को कांस्य पदक जीतकर मुख्यालय लौटने पर शशिभूषण का बीएसए ओमकार राणा समेत अन्य अधिकारियों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें