शिवरामपुर। शिवरामपुर चौकी अंतर्गत शिवरामपुर कस्बे में घर मेें खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लगने से फट गया। जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। घटना से घर कामुखिया रामलखन पुत्र वृंदावन झुलस गया। जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाल बाल बच गए। इस हादसे में तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। (संवाद)